Mukhiyamantri Ladli Behna Yojana के तहत सभी बहनों को मिलेगा 1250 रुपये से 3000 रुपये तक

Mukhiyamantri Ladli Behna Yojana

Mukhiyamantri Ladli Behna Yojana: में 1250 रुपये से 3000 रुपये तक बढ़ सकती है राशिमुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया है। ये योजना 15 मार्च 2023 को शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सरकार मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने उनके खर्चे के लिए राशि देती है। लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक लगभग 1.29 करोड़ महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी है। फिलहाल इस योजना में महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए 1250 रुपए दिए जाते है। 

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि आगे बढ़ सकती है। ये राशि 3000 रुपए बढ़ने की उम्मीद है। यदि आपने अभी तक इस योजना के लिए अप्लाई नहीं किया है तो आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए अप्लाई कर सकते है। 

Overview Of Mukhiyamantri Ladli Behna Yojana

योजना का नाममुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना
शुरुआत की तारीख15 मार्च 2023
लाभार्थियों की संख्यालगभग 1.29 करोड़ महिलाएं
वर्तमान राशि₹ 1250 प्रति माह
संभावित नई राशि₹ 3000 प्रति माह
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता देना, आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना
कांटेक्ट डिटेल्सईमेल आईडी: [email protected]
हेल्पलाइन नंबर: 0755-2700800
ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ 

मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उदेश्य महिला को आर्थिक सहायता देना है। ताकि वे आत्मनिर्भर और मजबूत बने। इस राशि से अपने रोजमर्रा के खर्चे उठा सकती है। इस योजना के तहत महिलाओं के स्वास्थ एवं पोषण में भी सुधार होगा।   

ALSO READ:

Bihar BEd Answer Key 2024

ITBP Recruitment 2024

मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में संभावित वृद्धि 

वर्तमान में इस योजना में महिला को हर महीने 1250 रुपए की राशि मिलत है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़या जाएगा। पहले ये राशि 1500 रुपए होगी। उसके बाद 1750 रुपए और आगे 3000 रुपए हर महीने की जाएगी। 

 Mukhyamantri Ladli Behna Yojana Benefits 

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के बहुत से लाभ है। जैसे:-

  • मध्य प्रदेश की हर पात्र महिला को हर महीने 1250 रुपए दिए जाएंगे। 
  • ये पैसे सीधे महिलाओं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खाते में आएंगे। 
  • महिलाऐं आत्मनिर्भर और मजबूत बनेगी। 
  • मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना से महिला को आर्थिक सहायता मिलेगी और वह अपना खुद का खर्चा उठा पाएगी। 
  • महिला को साल में पूरे 15000 रुपए मिलेंगे।  

मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना दस्तावेज 

इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज का होना जरूरी है। 

  • समग्र परिवार / सदस्य आई.डी.
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • पास पोर्ट साइज फोटो 
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • मध्यप्रदेश का रेजिडेंस प्रूफ
  • बैंक अकाउंट डिटेल

लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन आपको ऑफलाइन ही करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा केवल इस विभाग के अधिकारियों के लिए है। 

  • इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत ऑफिस या वार्ड ऑफिस में जाना है। 
  • वहां आपको इस योजना से जुड़ा एप्लीकेशन फॉर्म लेना है। ये एप्लीकेशन फॉर्म बिलकुल फ्री है। 
  • अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी स्टेप बाय स्टेप ध्यान से भरनी है। 
  • इसके बाद आपको अपने सारे दस्तावेज अटैच करने है। 
  • अब अधिकारी आपके सभी डॉक्यूमेंट और जानकारी को वेरिफाई करेगा। 
  • उसके बाद वह इसके पोर्टल पर आपका फॉर्म सबमिट कर देगा। 
  • एप्लीकेशन सिलेक्ट होने के तुरंत बाद ही आपके फ़ोन में SMS, व्हाट्सएप मैसेज आ जाएगा। 
  •  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लिस्ट में आपका नाम आने के बाद हर महीने की 10 तारीख को आपके अकाउंट में 1250 रुपये आ जाएंगे। 

मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

Ladli Behna Yojana रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना है। 

  • आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना है। 
  • इसके बाद होम पेज पर आपको मेनू बार में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का ऑप्शन दिख देगा, आपको उस पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद पंजीकृत महिला यूजर लॉगइन का फॉर्म ओपन होगा। 
  • आपको इसमें  Application No. और कैप्चा कोड डालना है और ओटीपी भेजे ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, आपको ओटीपी डालना है और खोजे पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने Ladli Behna Yojana रजिस्ट्रेशन स्टेटस लिस्ट ओपन हो जाएगी। 

लाड़ली बहना योजना की अंतिम लिस्ट कैसे चेक करें

आप नीचे दिए निम्नलिखित तरीको से लाड़ली बहना योजना लिस्ट में नाम चेक का सकते है। 

  • आपको सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना है। 
  • इसके होम पेज पर मेन्यू बार में अंतिम सूची ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना है। 
  • आगे आपको ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा आपको वह भरना है और नेक्स्ट पर क्लिक करना है। 
  • ये सब प्रोसेस कम्पलीट करने के बाद आपके सामने मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना फाइनल लिस्ट ओपन हो जाएगी। 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पात्रता 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए केवल वे महिलाएं ही अप्लाई कर सकती है जो इसकी पात्र है। इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता का होना जरूरी है। जैसे:- 

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिला ही उठा सकती है। 
  • अप्लाई करने वाली महिला की आयु सीमा 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। 
  • जिस महिला के परिवार में यदि कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी है तो वो इस योजना की पात्र नहीं है। 
  • महिला के परिवार में यदि कोई सदस्य आयकर दाता यानी टैक्स भरता है तो वो इस योजना की पात्र नहीं है। 
  • इस योजना में विवाहित महिलाएं, तलाकशुदा और विधवा महिलाएं अप्लाई कर सकती है। 
  • जिस महिला के परिवार की साल की कमाई  2 लाख रुपए से कम है वो इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती है। 

ALSO READ:

IPMAT 2025

ITBP Recruitment 2024

कांटेक्ट डिटेल्स 

यदि आप इस योजना से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना (जानकारी जानना) चाहते है तो आप हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर सकते है। आप इन्हे [email protected] पर ईमेल भी कर सकते है। 

  • ईमेल आई डी – [email protected] 
  • हेल्पलाइन नंबर – 0755-2700800 
  • मध्यप्रदेश डिपार्टमेंट ऑफ वूमन ऐंड चाइल्ड डेवलपमेंट हेल्पलाइन नंबर 0755-2550910, 0755-2550911, 0755-2550922 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top