HP Police Recruitment 2024: जल्द ही हो सकता है नोटिफिकेशन जारी, जाने कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई

HP Police Recruitment
HP Police Recruitment 2024

जो कैंडिडेट HP Police Recruitment 2024 की पोस्ट में अप्लाई करना चाहते है वो अब जुलाई के महीने में अप्लाई कर सकेंगे। क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई 2024 (संभावित) को हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी किया जा सकता है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, उसके तुरंत बाद ही आप इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। 

HP Police Recruitment 2024 एप्लीकेशन प्रोसेस चार सप्ताह तक चल सकता है। इस पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन इसकी आधिकारिक पोर्टल hppolice.gov.in पर जारी होगा। चलिए विस्तार से जानते है इसकी पात्रता, वैकेंसी, अप्लीकेशन फीस, और syllabus आदि के बारे में। 

Overview of HP Police Recruitment 2024

टॉपिक HP Police Recruitment 2024
HP पुलिस भर्ती 2024 की तारीखजुलाई 2024 (संभावित)
आवेदन प्रक्रियाचार सप्ताह तक (संभावित)
कुल पदकुल 1226 (पुरुष – 877, महिला – 292, ड्राइवर – 57)
एग्जाम डेट और समयउपलब्ध नहीं 
आवेदन फीस जनरल: 300 रुपये, OBC/SC/ST: 150 रुपये
नोटिफकेशन अभी जारी नहीं हुआ 
ऑनलाइन आवेदनhppolice.gov.in 

HP Police Recruitment (Constable) 2024 Eligibility

इस पोस्ट में भर्ती के लिए सरकार ने निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की है। जिसके आधार पर ही आप एचपी पुलिस रिक्रूटमेंट 2024 में अप्लाई कर सकते है। जैसे:- 

  • कैंडिडेट के पास भारत का मूल निवासी प्रमाण होना चाहिए। 
  • इस पोस्ट के लिए जनरल कैंडिडेट की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
  • सरकार ने SC/ST और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए उम्र सीमा 18 साल से 27 साल रखी है। 
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े जाति के कैंडिडेट को आयु सीमा में पूरे दो साल की छूट दी गई है। 
  • HP Police Constable की पोस्ट के लिए कैंडिडेट के पास 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। ये सर्टिफिकेट हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या फिर किसी भी अन्य मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय बोर्ड का होना चाहिए 

HP Police Recruitment (Constable) 2024 Vacancy 

हिमांचल प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट 2024 के लिए लगभग 1226 पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें 877 भर्ती पुरुष कांस्टेबल की, 292 महिला कांस्टेबल, और 57 ड्राइवर कांस्टेबल है। इस पोस्ट के लिए हर बार लाखो कैंडिडेट अप्लाई करते है। उसके बाद जो कैंडिडेट सभी Selection Process में अच्छे नंबर लाता है। उनको इस पोस्ट पर Appoint किया जाता है। 

HP Police Recruitment (Constable) 2024 Application Fee

एचपी पुलिस की एप्लीकेशन फीस हिमाचल सरकार कैटेगरी के अनुसार रखी है। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपए है। वही OBC, SC और ST कैटेगरी की फीस 150 रुपए है। ये फीस आपको फॉर्म भरते समय जमा करनी है। आप Debit Card, Credit Card, Net Banking, और UPI के जरिए अपनी एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते है। 

ALSO READ:

SSC CGL Notification

CG Yuva Swarojgar Yojana

HP Police Constable 2024 Documents 

एचपी पुलिस भर्ती 2024 में अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जैसे:- 

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • रेजीडेन्स सर्टिफिकेट 
  • कास्ट सर्टिफिकेट 
  • 10th class की मार्कशीट 
  • 12th class की मार्कशीट 
  • फोटो एवं सिग्नेचर

HP Police Constable 2024 Selection Process 

पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल यानी पुरुष, महिला या ड्राइवर की पोस्ट के लिए selection process निम्नलिखित स्टेप्स में होगा। 

  • पहला फिजिकल टेस्ट होगा, जिसमे कैंडिडेट की physical activities और parameters के हिसाब से उसका अलग अलग तरह का physical fitness टेस्ट होगा। 
  • इसके बाद लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लास्ट में Medical Examination टेस्ट होगा। 

HP Police Recruitment (Constable) 2024 Exam Pattern

एचपी पुलिस रिक्रूटमेंट (कॉन्स्टेबल) 2024 की परीक्षा में कुल 80 प्रश्न जो एक एक नंबर के होंगे। इस परीक्षा में English, Hindi, Mathematics & Science, General Knowledge और Reasoning Aptitude सब्जेक्ट शामिल होंगे और हर सब्जेक्ट में 16 नंबर के 16 प्रश्न होंगे। 

HP Police Recruitment 2024 Online Apply 

आप नीचे दिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। 

  • HP Police Recruitment 2024 में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट hppolice.gov.in पर जाना है और अपना रजिस्ट्रेशन करना है। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इसके होम पेज पर Sign In/Sign Up वाले ऑप्शन में नीचे लिखे Create an account पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने Citizen Registration का एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें आपको तीन सेक्शन में जानकारी भरनी है। 
  • पहला सेक्शन Personal Details का है। इसमें आपको अपना नाम, लिंग, और मोबाइल नंबर डालना है।  इसके बाद  Send OTP पर क्लिक करना है। 
HP Police Recruitment
  • अब आपके इसी  मोबाइल नंबर पर एक OTP कोड आएगा। आपको उसे भरना है। 
  • उसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी, और Date of Birth की जानकारी भरनी है।  
  • दूसरे सेक्शन में Login Details जैसे:- Login Id, Password, और Confirm Password भरना है। 
HP Police Recruitment
  • तीसरे सेक्शन में Address की जानकारी भरनी है। 
HP Police Recruitment
  • इसमें आपको अपना Permanent Address डालना है। जैसे:- House No., StateStreet Name, Colony / Locality / Area, Village/Town/City, Tehsil/Block/Mandal, आपका Present Address, Country, State, District, Police Station, और Pincode
  • ये सारी जानकारी भरने के बाद आपको कैप्चा कोड डालना है और सबमिट कर देना है। 
  • अब आपको फिर से लॉगिन करना है। अब आपके सामने HP Police Recruitment 2024 का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • आपको इसमें मांगी गई सारी जानकारी स्टेप बाय स्टेप भरनी है और दस्तावेज अपलोड करने है। 
  • लास्ट में आपको अपनी एप्लीकेशन फीस जमा करनी है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।  
  • इस तरह से HP Police Recruitment 2024 ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस कम्पलीट हो जाएगा। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे अभी तक इस पोस्ट के बारे में कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आया है। आप इस पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन आने के बाद ही अप्लाई कर सकते है। नोटिफिकेशन इसके आधिकरिक पोर्टल पर ही आएगा। 

ALSO READ:

Kanya Utthan Yojana

SBI Stree Shakti Yojana

HP Police Recruitment 2024 से जुड़े कुछ प्रश्न 

1. HP Police Recruitment (Constable) 2024 नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

इस पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन अगले महीने जुलाई 2024 में जारी होने की संभावना है। 

2. एचपी पुलिस (कॉन्स्टेबल) भर्ती 2024 की एग्जाम डेट और समय क्या है? 

एचपी पुलिस (कॉन्स्टेबल) भर्ती 2024 की एग्जाम डेट और समय के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। जब hppolice.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी होगा इस पोस्ट से संबंधित सारी जानकरी सामने आएगी। 

3. क्या एचपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, इस परीक्षा के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ये लिखित एग्जाम 60 मिनट का होगा। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top