Kanya Utthan Yojana 2024: बिहार की 1.5 करोड़ लड़कियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक मिलेगा 50,000 रुपये का लाभ

Kanya Utthan Yojana

Kanya Utthan Yojana 2024: बिहार सरकार ने इस योजना को इसलिए लागू किया था ताकि बिहार की लड़कियां कॉलेज जाकर उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन) प्राप्त कर सके और उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए inspiration मिले। इस योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2018 में लागू किया था। कन्या उत्थान योजना के तहत लगभग 1.5 करोड़ लड़कियों को लाभ मिलेगा।  

इस योजना का लाभ केवल उस परिवार की बेटियों को मिलेगा जिनके परिवार में दो बेटियां हैं। इन कन्याओं को उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक लगभग 50,000 तक की राशि बिहार सरकार द्वारा किस्तों में दी जाएगी। 

इसके साथ ही साल 2023 में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने एक ओर बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लागू की जिसमे इंटरमीडिएट परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन लेने वाली कन्याओं को 25,000 रुपए की राशि दी जाएगी। चलिए विस्तार से जानते हैं Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए कैसे अप्लाई करें?

Overview of Kanya Utthan Yojana

योजना का नामकन्या उत्थान योजना 2024
लॉन्च वर्ष2018
लॉन्च की गईमुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बेटियाँ
लक्ष्य1.5 करोड़ लड़कियाँ को उच्च शिक्षा देना 
योजना का उद्देश्यलड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुधारना
कुल राशिलगभग 50,000 रुपये (जन्म से ग्रेजुएशन तक)
विशेष लाभइंटरमीडिएट परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन लेने वाली लड़कियों को 25,000 रुपये
पात्रता बिहार राज्य के स्थाई नागरिक, परिवार में दो बेटियाँ, गरीब परिवार
दस्तावेज10वीं, 12वीं, और ग्रेजुएशन की मार्कशीट, आधार कार्ड (लड़की और माता-पिता दोनों का), बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो
ऑफिशल वेबसाइट  https://medhasoft.bih.nic.in/

Kanya Utthan Yojana का उदेश्य 

इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा देना हैं। कन्या उत्थान योजना का दूसरा उद्देश्य महिलाओ को शिक्षित करके उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाना हैं।  

जो कन्याएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से जुड़ी हैं इस योजना के तहत उन कन्याओं को पढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपना अच्छा भविष्य बना सकती हैं। लाभार्थी कन्या को उसके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक लगभग 50,000 रुपए जाएंगे। 

Kanya Utthan Yojana Eligibility

  • आपकी जानकारी के लिए बता दे कि योजना को बिहार सरकार द्वारा लागू किया गया हैं। जिसके तहत इसका लाभ केवल बिहार राज्य के स्थाई नागरिक ही उठा सकते हैं। 
  • आपके पास बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 
  • यदि आपके परिवार में दो बेटियां हैं तो वे ही इस mukhymantri kanya utthan yojana के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 
  • कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल गरीब परिवार की कन्या उठा सकती हैं। 

ALSO READ:

PM Suryoday Yojana 2024: 1 करोड़ घरों को मिलेगी मुफ्त बिजली, जाने कैसे करें रजिस्ट्रेशन

PM Svanidhi Yojana 2024: सरकार दे रही 50,000 रुपए तक का लोन छोटे बिजनेस के लिए, यहां करें आवेदन


PM Fasal Bima Yojana 2024: किसानों को मिला खराब हुई फसल का मुआवजा, ऐसे करें आवेदन

Kanya Utthan Yojana Benefits

बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं की ऊंची शिक्षा को बढ़वा देने के लिए Kanya Utthan Yojana को शुरू किया है। इस योजना के बहुत से लाभ हैं जिनके बारे में आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं।

  • इस योजना का लाभ उन परिवार की बेटियों मिलेगा जिनकी दो बेटियां हैं। 
  • इस योजना के तहत, बिहार सरकार राज्य की उन बालिकाओं को जो ग्रेजुएशन कर चुकी हैं, उन्हें  सर्टिफिकेट मिलने तक लगभग ₹50,000 देती हैं। 
  • आपको बता दे कि ये राशि बालिका को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक किस्तों में दी जाती हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से अब तक करीब 1.50 करोड़ महिलाएं का लाभ हुआ हैं। 
  • आपको बता दे कि इस पहल के लिए सरकार ने लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है।
  • सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन और वर्दी खरीदने के लिए भी राशि मंजूर की है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। 
  • बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए किसी भी जाति, धर्म या समुदाय की लड़कियां अप्लाई कर सकती हैं।
  • इस योजना के तहत बाल विवाह पर रोक लगाईं जाएगी और महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

Kanya Utthan Yojana Documents

  • 10वीं कक्षा, 12वीं कक्षा और ग्रेजुएशन की मार्कशीट 
  • कन्या का आधार कार्ड
  • माता और पिता का आधार कार्ड 
  • लाभार्थी कन्या की बैंक पासबुक
  • कन्या का मोबाइल नंबर  
  • कन्या के माता और पिता के मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Kanya Utthan Yojana Login 

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में लॉगिन करने के लिए आपको इसके पोर्टल के इस लिंक https://medhasoft.bih.nic.in/medhaint2024/(S(o3snfzljmvuwwzkwcez34jdb))/Default.aspx पर जाना हैं।  
  • इस पेज पर आपको student + का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना हैं। 
Kanya Utthan Yojana

अब आपको login for student वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।  

Kanya Utthan Yojana Login
  • इस पेज पर आपको Student login का फॉर्म दिखाई देगा, आपको उसमे अपनी user id, password, और कैप्चा कोड डालना हैं। 
  • अब आपको नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करके लॉगिन करना हैं 

Kanya Utthan Yojana Registration

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अप्लाई करने के लिए आपको नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आप आसानी से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं:-

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले इसके पोर्टल https://medhasoft.bih.nic.in/ पर जाना हैं। 
Kanya Utthan Yojana Registration
  • अब आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा, जिस पर आपको इसमें कई ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना वाले लिंक पर जाना हैं और Apply For Online 2024 पर  क्लिक करना हैं। 
Kanya Utthan Yojana Registration
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, आपको पेज को स्क्रॉल करना हैं और सबसे नीचे जाना हैं।  
Kanya Utthan Yojana Registration apply
  • अब आपको students click here to apply का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना हैं।
  • आप आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा, जिसमे आपको 4 स्टेप्स में जानकारी भरनी हैं।  
Steps for Application for Kanya Utthan Yojana
  • पहला स्टेप student registration का हैं, इसमें आपको सभी ऑप्शन को चेक करने के बाद कंटिन्यू करना हैं। 
  • अब एक और फॉर्म “Student Registration Details only for BSEB(10+2) Pass Student of 2024” ओपन होगा।  
  • आपको इसमें District, Registration No., स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम (As per BSEB Board), और माता का नाम (As per BSEB Board) भरना हैं। 
Registration Details for Kanya Utthan Yojana
  • आगे आपको अपनी जन्म तिथि, Total Marks, और married status की जानकारी देनी हैं। 
  • उससे आगे आपको Roll No, मोबाइल नंबर, और email id भरनी हैं और ओटीपी generate करना हैं। 
  • इस तरह से आपको सभी स्टेप में मांगी गई सारी जानकारी भरनी हैं और सभी दस्तावेज अपलोड करने हैं। 
  • पूरा प्रोसेस फॉलो करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं। 
  • इसके बाद आपकी सारी जानकरी यदि सही हैं तो वेरीफाई होने के बाद आप इस योजना उठा पाएंगे।  

Kanya Utthan Yojana 2024 बिहार सरकार द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम हैं जिससे बिहार की लड़कियों के जीवन में सुधर होगा।  उन्हें उच्च शिक्षा तो मिलेगी ही साथ में बाल विवाह पर रोक लगेगी।   

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top