PM Fasal Bima Yojana 2024: किसानों को मिला खराब हुई फसल का मुआवजा, ऐसे करें आवेदन

PM Fasal Bima Yojana 2024

PM Fasal Bima Yojana 2024: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिसे PMFBY भी कहा जाता हैं। इस योजना के तहत भारत सरकार किसानों को फसल बीमा देती है। जब प्राकृतिक आपदाओं, कीटों या बीमारियों के कारण किसानो की फसल का नुकसान होता हैं तो सरकार इस योजना के जरिए उनकी आर्थिक सहायता करती हैं। 

साल 2016 में इस योजना को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने शुरू किया था। आपको बता दे कि इस योजना को कई बीमा कंपनियां और बैंक मिलकर चलाते हैं। दुनिया भर में यह अब तक की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना है।

 इसमें लगभग 50 करोड़ से अधिक किसानों को कवर किया जाता है और 50 से अधिक फसलों का बीमा होता है। अगर आप PM Fasal Bima Yojana 2024 का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको online registration होगा, जिसकी सारी जानकारी नीचे दी गई हैं। 

PM Fasal Bima Yojana में ये फसल है शामिल

यदि नीचे दी टेबल में से आपकी कोई भी फसल खराब हो जाती हैं चाहे वो मौसम की वजह से हो या फसलों में फैली बीमारी की वजह से हो, तो आप PM Fasal Bima Yojana में अप्लाई कर सकते हैं। जिसके बाद आपको अपनी फसल के नुकसान का पैसा इस योजना के जरिए मिल जाएगा। 

खरीफ फसलेंरबी फसलेंअन्य फसलें
धानगेहूंफल
ज्वारजौसब्जियां
बाजराचनाफूल
मक्कामसूरमसाले
रागीसरसोंऔषधीय और सुगंधित फसलें
अरहररायडा
मूंगतिल
उड़दअलसी
सोयाबीनकपास
मूंगफलीलहसुन
सूरजमुखीप्याज
तिलआलू
कपासअदरक
धानहल्दी
मिर्चमूंगफली
अदरक
हल्दी
टमाटर
आलू
शकरकंद
तंबाकू

ALSO READ:

PM Svanidhi Yojana 2024: सरकार दे रही 50,000 रुपए तक का लोन छोटे बिजनेस के लिए, यहां करें आवेदन

Kanya Utthan Yojana 2024: बिहार की 1.5 करोड़ लड़कियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक मिलेगा 50,000 रुपये का लाभ

PM Fasal Bima Yojana 2024: किसानों को मिला खराब हुई फसल का मुआवजा, ऐसे करें आवेदन

PM Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता

  • किसानों के पास उसकी जमीन के मालिक होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। अगर उसने जमीन किराए पर ली हैं तो उसके सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।  
  • बिजाई का बीमा कराने के लिए एप्लीकेशन तय समय के अंदर ही जमा करना होता है, जो आमतौर पर बुवाई के मौसम के शुरू होने के 2 हफ्तों के अंदर होता है।
  • किसान को उसकी फसल के नुकसान के लिए किसी और जगह से कोई मुआवजा नहीं मिला होना चाहिए।
  • उनके पास वैध किसान क्रेडिट कार्ड यानी (केसीसी) होना चाहिए या फिर दाखिला लेने के छह महीने के अंदर इसे बनवा लेना चाहिए।
  • किसान के पास अपना बैंक का चालू खाता होना चाहिए। 

PM Fasal Bima Yojana के लिए दस्तावेज 

  • इस योजना का लाभार्थी होने के लिए किसान के पास उसकी जमीन के दस्तावेज़ होने चाहिए। 
  • किसान के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए।  जैसे:- आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, और वोटर कार्ड। 
  • लाभार्थी किसान के पास उसके बैंक अकाउंट के सारे दस्तावेज होने चाहिए। 
  • बुआई प्रमाणपत्र (Sowing Certificate): यह अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग प्रक्रिया है, इसलिए अपने नजदीकी बैंक शाखा से जांच करें।

किसान ने जिस दिन फसल की बुआई की थी उस दिन की तारीख याद होनी चाहिए।

PM Fasal Bima Yojana Login कैसे करे?

  • PM Fasal Bima Yojana 2024 पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको  sign in पर क्लिक करना हैं। 
  •  जिसके बाद एक पेज ओपन होगा। आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना हैं। 
PM Fasal Bima Yojana
  • उसके बाद आपको Request for OTP वाले बटन पर क्लिक करके लॉगिन करना हैं। 

PM Fasal Bima Yojana के लिए Online Registration कैसे करें?

पीएम फसल बीमा योजना में ऑनलाइन registration करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना हैं। 

  • आपको सबसे पहले इस योजना के पोर्टल https://www.pmfby.gov.in/ पर जाना हैं। 
  • अब आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा, आपको इसमें बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • आपको सबसे पहले ऑप्शन ”Farmer Corner”  “Apply for Crop Insurance Yourself” पर क्लिक करना हैं। 
PM Fasal Bima Yojana
  • इस पर क्लिक करने के तुरंत बाद ही एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे दो ऑप्शन आएंगे।
  •  अगर आपका पहले से ही इस पर अकाउंट हैं तो आपको Login for Farmer पर क्लिक करना हैं। 
  • और यदि आपका इस पर कोई अकाउंट नहीं बना हुआ है तो आपको Guest Farmer वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 
PM Fasal Bima Yojana
  • अगर आप  Login for Farmer पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना हैं। 
  • उसके बाद आपको Request for OTP वाले बटन पर क्लिक करना हैं जिसके बाद आपका अकाउंट लॉगिन (अगर अकाउंट पहले से बना हुआ हैं) हो जाएगा।  
PM Fasal Bima Yojana
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको Guest Farmer वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं जिसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा। 
  • आपको इस फॉर्म में आपको 4 केटेगरी में जानकारी भरनी हैं।  

1. Farmer Details 

  • इसमें आपको अपना पूरा नाम और पासबुक का नाम भरना हैं। 
  • उसके बाद रिलेशनशिप वाले ऑप्शन में आपको 4 ऑप्शन मिलते हैं। आपका जो रिलेशन हैं उसके अनुसार आपको वह जानकारी भरनी हैं।  
PM Fasal Bima Yojana
  • अब आगे आपको रिलेटिव का नाम और अपना मोबाइल नंबर भरकर वेरीफाई करना हैं। 
  • उसके बाद आपको अपनी उम्र, जाति, और लिंग की जानकारी भरनी हैं। 
  • farmer type में आपको तीन ऑप्शन small, marginal और other दिखाई देंगे। small किसान वो होते हैं जिनके पास एक से दो हेक्टेयर के बीच कृषि योग्य भूमि होती है और marginal वे किसान होते हैं जिनके पास एक हेक्टेयर लगभग 2.5 एकड़ के बराबर जमीन होती हैं। 
  • आपको अपने अनुसार ऑप्शन को चुनना हैं। उसके बाद आपको farmer category में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना हैं। 

2. Residential Details 

  • दूसरी केटेगरी आती हैं Residential Details की, इसमें आपको स्टेट(अपने राज्य) को सेलेक्ट करना हैं। 
  • उसके बाद district (जिला) और sub district (तहसील) भरनी हैं।  
PM Fasal Bima Yojana
  • आगे आपको अपना गांव या कस्बे का नाम भरना हैं। 
  • गांव का नाम भरने के बाद आपको अपना address (पता) और pin code भरना हैं। 

3. Farmer ID 

  • तीसरे नंबर हैं Farmer ID, इसमें आपको ID type वाले ऑप्शन में अपनी ID सेलेक्ट करनी हैं।  
PM Fasal Bima Yojana
  • उसके बाद आपको अपना ID Number भरकर वेरीफाई करना हैं। 

4. Account Details 

  • लास्ट में आता हैं अकाउंट डिटेल्स का फॉर्म, इसमें अगर आपके पास IFSC हैं तो यस करना हैं। 
  • उसके बाद आपको IFSC, State और District की जानकारी भरनी हैं।  
PM Fasal Bima Yojana
  • अगले ऑप्शन में आपको बैंक का नाम और बैंक ब्रांच नाम भरना हैं।  
  • इन सब को भरने के बाद आपको Savings Bank A/C No. भरना है और फिर Savings Bank A/C No. को Confirm करना हैं।  
  • ये सारी जानकारी ध्यान से भरने के बाद आपको कैप्चा कोड डालना हैं जिसके बाद आपका Online Registration हो जाएगा।

PM Fasal Bima Yojana 2024, किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों, और बीमारियों से होने वाली फसल नुकसान से बचाने में मदद करती है। Online registration के जरिए किसान आसानी से योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top