Free Silai Machine Yojana Training & Registration 2024: लास्ट डेट जारी, यहां देखें पूरी जानकारी 

Free Silai Machine Yojana
Free Silai Machine Yojana Training & Registration 2024

Free Silai Machine Yojana Training & Registration 2024: महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार योजनाएं लाती ही रहती हैं। ऐसी ही एक योजना Free Silai Machine Yojana हैं जिसके तहत महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जाएगी। इतना ही नहीं सरकार उन्हें फ्री में ट्रेनिंग भी देगी। इस योजना में गाँव में रहने वाली महिला और शहरी महिला दोनों ही अप्लाई कर सकती हैं। 

फ्री सिलाई मशीन योजना को अभी तक केवल 10 राज्यों में ही लागू किया गया हैं। संभावना है कि आने वाले समय में ये देश के हर राज्य में लागू होगी। इस योजना के तहत हर राज्य में लगभग 50000 महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन दी जाएगी। अब ये महिलाएं अपने घर बैठे बैठे ही अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं। 

इसके जरिए महिलाएं अपना सिलाई सेंटर और सिलाई की दुकान खोल सकती हैं। यदि आप भी इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और नहीं जानते कि Free Silai Machine Yojana Training & Registration 2024 कैसे करें तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं। 

Overview of Free Silai Machine Yojana

योजना का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना 
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और रोजगार शुरू करने में मदद करना।
योजना के लाभ50000 महिलाओं को प्रति राज्य लाभ, फ्री सिलाई मशीन और ट्रेनिंग।
पात्र राज्यहरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तमिलनाडु
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, इनकम प्रूफ, रेजिडेंस सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र (यदि कोई महिला विकलांग हैं), सामुदायिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, विधवा प्रमाण पत्र (यदि कोई महिला विधवा है)।
पात्रतापरिवार में सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं, पति की मंथली इनकम 12000 रुपए या उससे कम, भारत की मूल निवासी महिला, उम्र 20 से 40 साल।
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
विकलांग महिलाएं
विधवा महिलाएं
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनhttps://www.india.gov.in/
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशननजदीकी लोक सेवा केंद्र (सीएससी) या ग्राम पंचायत कार्यालय

Free Silai Machine Yojana का उद्देश्य 

प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी जी द्वारा लागू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना हैं। इसके साथ ही महिलाओं को उनका रोजगार शुरू करने में मदद करना हैं। जो महिला अपना छोटा मोटा काम शुरू करना चाहती हैं वो इस योजना के तहत अपना सिलाई सेंटर और कपड़े सिलने का काम शुरू कर सकती हैं। 

ALSO READ:

PM Svanidhi Yojana 2024: सरकार दे रही 50,000 रुपए तक का लोन छोटे बिजनेस के लिए, यहां करें आवेदन

Bihar Labour Card Online Registration 2024 शुरू, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Free Silai Machine Yojana Benefits 

फ्री सिलाई मशीन योजना से महिलाओं को बहुत से लाभ मिलते हैं। जैसे:- 

  • इस योजना के तहत हर राज्य में लगभग 50000 महिलाओं को लाभ मिलेगा। 
  • जो महिला आर्थिक रूप से कमजोर हैं वे इसका लाभ उठा पाएंगी। 
  • जिस श्रमिक महिला के पति की महीने की कमाई 12000 से कम हैं वे इस योजना में अप्लाई करके अपने पति का आर्थिक रूप से साथ दे सकती हैं। 
  • जिस महिला का पति नहीं है या जो महिला विकलांग हैं वो भी आत्मनिर्भर बनेगी। 
  • फ्री सिलाई मशीन योजना में महिला को फ्री सिलाई मशीन मिलेगी। जिसकी सहायता से वे कपड़े सिलने का काम शुरू कर पाएंगी। 
  • इस योजना की पात्र महिला को फ्री मशीन के साथ साथ फ्री में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 
  • शहरी और ग्रामीण महिलाएं दोनों ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। 
  • फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

किन राज्यों में Free Silai Machine Yojana शुरू की गई हैं?

महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना, केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई हैं। इस योजना की पात्र महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन के साथ ट्रेनिंग भी दी जाती हैं। परन्तु अभी तक ये योजना केवल 10 राज्यों में ही लागू हुई हैं। जिसकी लिस्ट नीचे दी गई हैं।  

क्रमांकराज्य
1हरियाणा
2गुजरात
3महाराष्ट्र
4उत्तर प्रदेश
5कर्नाटक
6राजस्थान
7मध्य प्रदेश
8छत्तीसगढ़
9बिहार
10तमिलनाडु

Free Silai Machine Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • इनकम प्रूफ 
  • रेजिडेंस सर्टिफिकेट 
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि कोई महिला विकलांग हैं)
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र (Community Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विधवा प्रमाण पत्र (यदि  कोई महिला विधवा है)

Free Silai Machine Yojana Eligibility

  • यदि महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी के पद पर कोई सदस्य है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती। 
  • जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर है उन महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • जिस श्रमिक महिला के पति की मंथली इनकम 12000 रुपए या उससे कम हैं वो ही इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 
  • इस योजना में केवल भारत की मूल निवासी महिला ही अप्लाई कर सकती है।
  • महिला की उम्र 20 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। 

ALSO READ:

Ayushman Card Apply Online 2024: गरीबों के लिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज 

PM Awas Yojana New List 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?

Free Silai Machine Yojana Training & Registration 2024 Online 

फ्री सिलाई मशीन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेपस को फोलो करना हैं जिसके बाद आप आसानी से इस योजना के लिए अप्लाई कर पाएंगे और ट्रेनिंग भी ले पाएंगे। 

  • फ्री सिलाई मशीन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/  पर जाना हैं।  
  • जब आप इसके होम पेज पर आ जाएंगे तो आपको सर्च बार में “Free Silai Machine Yojana” लिखकर सर्च करना हैं। 
Indian govt official sites

  • अब आपको नीचे “Apply for Sewing Machine Scheme Registered” का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना हैं। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, उसमे आपको “Apply for Sewing Machine Scheme Registered Women Workers of HBOCWW Board, Haryana” लिखा हुआ दिखाई देगा। 
Service portal

  • आपको उस पर क्लिक करना हैं इसमें आपको Sign in Here के ऑप्शन में नीचे की तरफ लिखे Register here पर क्लिक करना हैं। आप चाहे तो नीचे दी फोटो में देख सकते हैं। 
Haryana government

  • क्लिक करने के तुरंत बाद ही एक REGISTRATION फॉर्म ओपन ओपन होगा। 
Registration

  • इसमें आपको अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालना हैं। 
  • अब आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना हैं। इसमें आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना हैं और कैप्चा कोड डालना हैं। 
Personal Details
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको हरे रंग के सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं और इसे सबमिट कर देना हैं। 
  • अब आपको मांगी गई सारी जानकारी भरनी हैं और सभी दस्तावेज़ को अपलोड करना हैं।
  • सारी जानकारी और दस्तावेज़ वेरिफाई होने के बाद सरकार द्वारा आपको फ्री सिलाई मशीन दी जाएगी और आप अपने नजदीकी स्किल ट्रेनिंग सेंटर में जाकर सिलाई मशीन की ट्रेनिंग भी ले सकते हैं। 

Free Silai Machine Yojana Offline Registration 2024 

यदि आपको फ्री सिलाई मशीन योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने में कोई समस्या आ रही हैं तो आप इसे ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। 

  • ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आपको अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (सीएससी) या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना हैं। 
  • वहां जाकर फ्री सिलाई मशीन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा।  
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरनी हैं। 
  • आपको सभी दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण आदि की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ जमा करनी हैं। 
  • इसके बाद आपको सीएससी या ग्राम पंचायत कार्यालय के authority से कन्फर्मेशन के लिए एक रसीद लेनी है और उसे संभाल कर रखना हैं।
  •  इस तरह से आप फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

इन सभी तरीको से आप Free Silai Machine Yojana Training & Registration 2024 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकते हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top